फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: गीतों-नाटक से ग्रामीणों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोनहाट। विकास खंड शिलाई की पंचायत अजरौली और शखोली में विशेष प्रचार अभियान के तहत फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आरूषी ग्रामीण संस्थान के कलाकारों ने गीतों और नाटक के माध्यम से लोगों को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

कलाकारों ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए चल रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत पात्र परिवारों को मकान निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके अलावा स्वरोजगार योजना, हस्तशिल्प विकास योजना और ब्याज मुक्त शिक्षा ऋण योजना की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें