फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की किसानों का भविष्य तय करेगी मुजफ्फरनगर महापंचायत: तरसेम सिंह

विज्ञापन
पांवटा से किसान महापंचायत के लिए मुजफ्फरनगर रवाना होता संयुक्त किसान मोर्चा का जत्था। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा इकाई का जत्था रविवार को पांवटा साहिब से मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया किसान महापंचायत के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले किसानों ने कृषि विधेयक के तीन काले कानूनों के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा के संयोजक तरसेम सिंह और सह संयोजक गुरविंद्र सिंह ने बताया कि किसानों का जत्था मुजफ्फरनगर में ऑल इंडिया किसान महापंचायत के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का अड़ियल रवैया हैरानजनक हैै। ये किसान महापंचायत बेहद अहम है जिससे देश के किसानों का भविष्य तय होगा। केंद्र सरकार के खिलाफ गांव-गांव जाकर किसानों और बागवानों को जागरूक किया जा रहा है।
रविवार को पांवटा साहिब से संयुक्त किसान मोर्चा की एक बस और दो छोटे वाहनों में सवार होकर मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में भाग लेने के किसान रवाना हुए जिसमें 56 किसान-बागवान शामिल हैं। रवाना होने से पहले किसानों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की और कहाकि कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। महापंचायत में भाग लेने के लिए रवाना हुए किसानों ने संघर्ष जारी रखने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

बाक्स...
भारतीय किसान यूनियन का जत्था भी रवाना
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश का जत्था भी महापंचायत के लिए पांवटा से रवाना हुआ। प्रदेशाध्यक्ष अनिंद्र सिंह नोटी ने कहा कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। पांवटा साहिब से किसानों का जत्था महापंचायत के लिए रविवार सुबह रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें