फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशा कारोबार में शामिल दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशा कारोबार में शामिल दो आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
विज्ञापन

नाहन में नशा कारोबार का भांडाफोड़ करने के बाद गिरफ्तारी का आंकड़ा पहुंचा सात

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में हाल ही में पुलिस की ओर से नशे के बड़े कारोबार का भांडाफोड़ किए जाने के बाद जांच में एक के बाद एक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। मामले में पुलिस ने अब हरियाणा निवासी दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या सात पहुंच गई है।
हालांकि पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। बताया जा रहा है कि मामले में एक दर्जन के करीब गिरफ्तारियां पहुंच सकती हैं। पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर आरोपियों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस की ओर से नाहन में एक परिवार की ओर से किए जा रहे नशे के कारोबार का भांडाफोड़ के बाद नशे के तस्करों की जड़ तक पहुंचने के लिए डीएसपी हैडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। इसके बाद एसआईटी की ओर से नशे की सप्लाई चैन के बारे में पड़ताल करने पर पाया गया कि नाहन से गिरफ्तार बाप-बेटा व पोता हेरोईन/ चिट्टा की सप्लाई हरियाणा में रह रहे अपने साथियों से लेकर आते थे। इसके बाद दो अन्य तस्कर सैफ अली उर्फ खन्ना निवासी मुर्ताफाबाद, तहसील जगादरी, जिला यमुनानगर, हरियाणा तथा मयंक सिंह उर्फ मान पुत्र देविंद्र सिंह निवासी अंगोला, तहसील रायपुररानी, जिला पंचकुला हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा न्यायालय द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को 5 दिन का पुलिस रिमांड दिया गया है। जहां से अन्वेषण के दौरान यह भी पता लगाया जाएगा कि ये लोग इन नशीले पदार्थों को कहां से लेकर आते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि नाहन के वाल्मीकि मोहल्ला में पुलिस की ओर से 15 जुलाई को दबिश देकर तीन आरोपियों पिता प्रेम चंद, उसके बेटे सागर व पोते संग्राम उर्फ अंशुल को नशे की खेप व 24.40 लाख नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनके सहयोगी रजनीकांत को 18 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था और बाद में कालाअंब क्षेत्र से महिला सीमा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें