फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अविलंब बहाल की जाए पुरानी पेंशन योजना

विज्ञापन
employees demand for old pension
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की शिलाई इकाई ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करने की मांग की है। अपनी इस मांग को लेकर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शिलाई पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला।
विज्ञापन

संघ ने मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा जिसके माध्यम से पुरानी पेंशन योजना को अविलंब बहाल करने, अनुबंध कार्यकाल तीन से दो वर्ष करने, जलवाहकों और वेतन भोगी कर्मचारियों के 13 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण होने पर नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता का लाभ देने की मांग की।
इस पर मुख्यमंत्री ने जेसीसी की बैठक में इन मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ शिलाई इकाई के अध्यक्ष अशोक राणा, मुख्य सलाहकार ओम प्रकाश तोमर, अधीक्षक ग्रेड -2, महासचिव आत्मा राम, बाबू राम शर्मा, संयुक्त सचिव स्वरूप सिंह चौहान, जलवाहक संघ शिलाई के अध्यक्ष मनसा राम शर्मा, कोषाध्यक्ष कंवर सिंह चौहान और जलवाहक शिक्षा खंड कफोटा के अध्यक्ष सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें