फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त, बैंक कॉलोनी में चार घंटे गुल रही आपूर्ति

विज्ञापन
पांवटा-डाकपत्थर मार्ग पर हरिपुरपेट्रोप पंप के पास ट्राले की टक्कर से क्षतिग्रस्त बिजली पोल। संव
विज्ञापन
कुंजा में हादसे से डेढ़ सौ से अधिक उपभोक्ता हुए परेशान, सड़क की ओर लटक गईं बिजली की तारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कुंजा में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे बैंक कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब डेढ़ सौ से अधिक उपभोक्ताओं को चार घंटे तक बिजली गुल रहने से परेशानी झेलनी पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार, रामपुरघाट के कुंजा के समीप ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। टक्कर से खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और बिजली की तारें सड़क की ओर नीचे लटक गईं। इसके बाद बैंक कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली गुल होने से प्रभावित परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर बिजली बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त खंभा और बिजली लाइन को ठीक करने के लिए प्रयास शुरू किए गए। हालांकि, देर शाम मजदूरों की व्यवस्था करने में भी बिजली बोर्ड को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते आपूर्ति बहाल करने में समय लगा।
बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता गौरव वर्धन ने बताया कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। कुंजा के समीप बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त होने से बैंक कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हुई है। क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।-
-
सचित्र

हरिपुर पेट्रोल पंप के पास बिजली के खंभे से टकराया तेज रफ्तार ट्राला

पुरुवाला। पांवटा साहिब-डाकपत्थर मुख्य मार्ग पर हरिपुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे बांगरण की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्राला बिजली के खंभे से टकरा गया। गनीमत रही कि हादसे में चालक समेत सभी लोग सुरक्षित रहे और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

भूंगरनी पंचायत के प्रधान तेजेंद्र सिंह सहोता ने बताया कि ट्राला बिजली के खंभे से टकराने के बाद संभावित खतरे को देखते हुए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया। कर्मचारियों ने एहतियातन बिजली की चालू लाइन काट दी, ताकि करंट फैलने या किसी अन्य अनहोनी की आशंका को टाला जा सके। वहीं, बिजली बोर्ड की ओर से ट्राला चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन


पांवटा-डाकपत्थर मार्ग पर हरिपुरपेट्रोप पंप के पास ट्राले की टक्कर से क्षतिग्रस्त बिजली पोल। संव

पांवटा-डाकपत्थर मार्ग पर हरिपुरपेट्रोप पंप के पास ट्राले की टक्कर से क्षतिग्रस्त बिजली पोल। संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें