फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन बॉयज स्कूल ने पहली बार जीती ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी

विज्ञापन
मेजर खेलों की ऑल राउंड बेस्ट की ट्राफी के साथ शमशेर स्कूल नाहन के खिलाड़ी। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन








संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन ने जिला स्तरीय मेजर गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी अपने नाम की है। विद्यालय के इतिहास में यह पहली उपलब्धि है। शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा के मार्गदर्शन और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत से मिली इस सफलता ने विद्यालय के साथ जिला सिरमौर का गौरव बढ़ाया है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने हैंडबॉल और टेबल टेनिस में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जूडो, फुटबॉल और कुश्ती में प्रथम उपविजेता रहे। विभिन्न खेलों में अर्जित अंकों के आधार पर विद्यालय को ऑल राउंड बेस्ट ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय में पिछले दो वर्षों से शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा के प्रयासों से खेल गतिविधियों को नई दिशा मिली है। अनुशासन, समर्पण और व्यवस्थित प्रशिक्षण के जरिये खिलाड़ियों के प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी जिला स्तर से आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

पिछले वर्ष विद्यालय के करीब 40 विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। वहीं, पांच विद्यार्थियों ने ओपन वर्ग की राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विद्यालय का एक विद्यार्थी राष्ट्रीय विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने नर्मदापुरम गया, जबकि एक अन्य खिलाड़ी ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके अलावा, विद्यालय का एक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए भी चयनित हुआ था।

विद्यालय के लिए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि सोरव चौहान और अक्षित का राष्ट्रीय स्तर की विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन होना है। दोनों खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो चुके हैं। उनका चयन विद्यालय के साथ जिला सिरमौर के लिए भी गर्व का विषय है।
विज्ञापन


विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम लता कौशल ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षक अजय शर्मा को बधाई दी। शारीरिक शिक्षा के प्रवक्ता विवेक पाल और शारीरिक शिक्षिका गीता शर्मा ने भी खिलाड़ियों और अजय शर्मा को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें