फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान रैली निकाली

विज्ञापन
पांवटा साहिब में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाते हुए एसडीएम पांवटा साहिब द
विज्ञापन
एसडीएम द्विज गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना
विज्ञापन


लघु सचिवालय से मुख्य बाजार वाई पॉइंट होकर रैली खेल मैदान पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। यमुना शरद महोत्सव समिति और खालसा स्पोर्ट्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में नशे के खिलाफ रैली का आयोजन किया गया। पांवटा साहिब की सड़कों पर युवा शक्ति और लोगों का नशे के खिलाफ एक अभूतपूर्व संयुक्त प्रयास देखने को मिला। युवाओं ने देवभूमि हिमाचल को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। लघु सचिवालय कार्यालय एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल और तहसीलदार पांवटा साहिब मस्त राम भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली को रवाना किया।

रैली आयोजन समिति के नोडल अधिकारी जीवन जोशी ने स्थानीय पुलिस, कॉलेज, स्कूली बच्चों, युवाओं और प्रशासन का आभार जताया। रैली में युवाओं ने नारे लगा कर संकल्प लिया कि आओ मिलकर हाथ मिलाएं, देवभूमि हिमाचल से नशे को जड़ से मिटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन-जागरूकता रैली में सैकड़ों युवाओं, स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों के हाथों में ‘नशा मुक्त हिमाचल’की तख्तियां देखने को मिलीं। रैली एसडीएम कार्यालय से शुरू होकर गीता भवन मुख्य बाजार और वाई-पॉइंट से गुजरते हुए ऐतिहासिक नगर परिषद खेल मैदान तक पहुंची। रैली के दौरान पूरा बाजार ‘नशा छोड़ो, जीवन चुनो’ के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें