फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: युवा दंपती को एक साथ मिली उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई के दीक्षांत समारोह में सीजेआई ने प्रदान की डिग्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। जिले बाढथल मंधाना पंचायत के जंगलोट गांव निवासी डॉ. नम्रता चौधरी ने पीजीआई चंडीगढ़ से मनोचिकित्सा पद्धति में एमडी की उपाधि हासिल की। उनकी बीते साल ही डिग्री पूरी हुई थी। शनिवार को पीजीआई चंडीगढ़ में हुए भव्य दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने डाॅ. नम्रता को उपाधि से नवाजा। वर्तमान में वह मंडी के सरकारी जोनल अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डॉ. नम्रता चौधरी की उपलब्धि से समूचे धारटीधार क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि डॉ. नम्रता चौधरी के पति डाॅ. कार्तिक शर्मा को भी जनरल सर्जरी में एमएस की डिग्री से नवाजा गया। पति-पत्नी दोनों ने एक ही दिन उपाधि हासिल करके महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। युवा दंपत्ती की उपलब्धि चिकित्सा के क्षेत्र में उनके समर्पण और समुदाय की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें