फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: कुंडियां पंचायत के अभी खड्ड से हो रहा भूमि कटाव

विज्ञापन
कुडिय़ां पंचायत में अभी खड में पानी के तेज बहाव के कारण उपजाऊ भूमि का हुआ कटाव। संवाद
विज्ञापन
कुंडियां पंचायत के अभी खड्ड से हो रहा भूमि कटाव
विज्ञापन

कई बीघा में खड़ी धान की फसल पानी में बही, किसान परेशान

सात साल से हो रहा भूमि कटाव, लेकिन नहीं हो रही सुनवाई

ग्रामीणों ने अपने खर्च पर कुछ समय पहले बदला था खड्ड का रूख, लेकिन तेज बारिश से सब बर्बाद

संवाद न्यूज एजेंसी

धौलाकुआं/नाहन (सिरमौर)। भारी बारिश के चलते कुड़ियां पंचायत में अभी खड्ड में पानी के तेज बहाव के कारण उपजाऊ भूमि का कटाव जारी है। लगातार हो रहे भूमि कटाव के चलते कई परिवार भूमि हीन होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण अभी खड्ड में भारी पानी आने से यहां पर कई बीघा भूमि में लगी धान की फसल पानी में बह गई। यहां पर स्थिति यह बन गई है कि थोड़ी बारिश पड़ने पर भी लगातार भूमि कटाव हो रहा है। सबसे ज्यादा यहां पर पहाड़ी बस्ती पर भूमि कटाव की मार पड़ रही है।
विज्ञापन

बीते सात वर्षों से यहां के ग्रामीण चुने हुए जन प्रतिनिधियों के आगे समस्या को लेकर अपना रोना रो रहे हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

जब कहीं से भी कोई सहयोग नहीं मिला तो ग्रामीणों ने किराये पर जेसीबी मशीन लगाकर नदी का रुख बदलने के लिए 50 हजार रुपये खर्च किया था लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश से तेज बहाव के कारण सारी मेहनत पानी में समा गई।

ग्रामीणों रमेश कुमार, संजय कुमार, माया राम, गगु राम, राजेश कुमार आदि ने बताया कि उनके पास मात्र दो-दो बीघा भूमि है अगर भूमि कटाव को रोका नहीं गया तो वह दिन दूर नहीं जब वह भूमि हीन हो जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, पूर्व ऊर्जा मंत्री व स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। समस्या के समाधान को लेकर कंकरीट के क्रेट लगेंगे। इसको लेकर प्रपोजल बनाई जा रही है।

कुडिय़ां पंचायत में अभी खड में पानी के तेज बहाव के कारण उपजाऊ भूमि का हुआ कटाव। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें