फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

विज्ञापन
डाइट के बाहर जेबीटी व डीएलएड के विद्यार्थियों से बातचीत करते डाइट के प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी भर्ती के लिए पात्र किए जाने के फैसले से जेबीटी और डीएलएड प्रशिक्षुओं को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा, सोमवार को जेबीटी प्रशिक्षुओं ने नाहन में कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान डीएलएड प्रशिक्षुओं ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

जेबीटी प्रशिक्षुओं का कहना है कि कक्षा एक से पांचवीं के लिए बीएड धारकों को भर्ती के लिए पात्र बनाना तर्कसंगत नहीं है। यह उनके साथ अन्याय है। इस दौरान पुराने जेबीटी प्रशिक्षु डाइट में पहुंचे थे, जिन्होंने डीएलएड कर रहे छात्रों को अपने साथ लेकर कक्षाओं का बहिष्कार कराया। इसकी भनक लगते ही डाइट प्रबंधन ने छात्रों को रोकने के साथ-साथ उन्हें समझाने के भी प्रयास किए।
डाइट के प्रधानाचार्य ऋषिपाल शर्मा के समझाने के बावजूद भी जेबीटी-डीएलएड यूनियन के पदाधिकारी गेट से बाहर निकलते हुए रानीताल पहुंचे जहां यूनियन ने आगामी रणनीति पर चर्चा की। यूनियन के पदाधिकारी रणदीप राणा ने बताया कि सोमवार से कक्षाओं का बहिष्कार किया गया है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। अगर सरकार इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाती तो उक्त फैसले को लेकर हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु अपना पक्ष तब तक मजबूती से रखेंगे, जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। जेबीटी प्रशिक्षुओं की मांग की कि कक्षा पांच तक जेबीटी को ही मान्य किया जाए, बीएड धारकों को नहीं। इस मौके पर कई डीएलएड प्रशिक्षु और जेबीटी प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें