फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गानों पर थिरके दिव्यांग बच्चे, खूब उड़ाया गुलाल

विज्ञापन
होली पर्व पर आस्था स्कूल नाहन में दिव्यांग को रंग लगाते डीएड प्रशिक्षु। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में होली से एक दिन पहले खूब गुलाल उड़ा गया। आस्था स्पेशल स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने डीएड प्रशिक्षुओं और शिक्षिकाओं के साथ होली खेली।
विज्ञापन

इसके अलावा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी एक-दूसरे को गुलाल से रंगा। आस्था स्कूल में दिव्यांग बच्चों ने गानों पर खूब डांस किया और गुलाल उड़ाया। बच्चों के साथ-साथ डीएड कॉलेज के बच्चों और शिक्षिकाओं ने भी खूब मस्ती की। सभी ने एक साथ डांस करते हुए होली खेली। एक-दूसरे को खूब गुलाल मला। यहां भीगे चुनर वाली रंग बरसे.., होली पर जो मारी पिचकारी.. गीतों पर जमकर डांस किया।
पूरा हॉल गुलाल से हरा-पीला-नीला सा नजर आया। डीएड कॉलेज की प्रधानाचार्या रुचि कोटिया, शिक्षिका मोनिका शर्मा, मीनाक्षी ठाकुर, मेघा गौड़, मेघा शर्मा, संतोष, शिवानी शर्मा, रहनुमा, अंजना कुमारी, अर्शी अंसारी, डॉ. कृष्ण राय समेत वरिष्ठ नागरिक सुखदेव शर्मा, ज्ञानचंद भट्टी, मनोनीत पार्षद दुर्गेश चौधरी आदि ने भी होली का आनंद लिया। स्कूल-कॉलेजों से छुट्टी पर निकले विद्यार्थी भी सड़क पर एक-दूसरे को गुलाल मलते दिखाई दिए। शहर के शीतला माता मंदिर भी लोगों ने होली पूजन किया। लोगों ने मंदिर में आकर शीतला माता देवी की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

हर्बल रंगों से खेलें होली : डॉ. अजय
बाजार में केमिकल युक्त रंगों के साथ-साथ प्राकृतिक हर्बल रंग भी बिक रहे हैं। लोगों को प्राकृतिक हर्बल रंगों से होली खेलना चाहिए। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। केमिकल युक्त रंग आंखों और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लोग खूब होली खेलें लेकिन इसके साथ ही खुद को भी सुरक्षित रखें। होली खेलने के लिए हर्बल रंग बेहद उपयुक्त रहेंगे
विज्ञापन

- डॉ. अजय, त्वचा विशेषज्ञ, डा. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें