फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: उपनिदेशक ने गागल शिकोर स्कूलों का निरीक्षण किया, व्यवस्थाएं संतोषजनक

विज्ञापन
गागल शिकोर स्कूल में स्टॉफ और विद्यार्थियों के साथ उपनिदेशक प्रारंभिक राजीव ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
उपकरणों और लैब का भी किया जा रहा उपयोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/सराहां (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला गागल शिकोर और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गागल शिकोर का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने कक्षा-कक्ष, शौचालय, पुस्तकालय, आईसीटी लैब और रसोईघर सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए। स्कूल की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद और संतोषजनक पाई गईं।
विज्ञापन

राजीव ठाकुर ने पाया कि पाठशाला परिसर, कक्षा-कक्ष और शौचालय में सफाई व्यवस्था उत्कृष्ट है। बच्चों को पुस्तकालय की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आईसीटी से संबंधित उपकरणों और लैब का भी उचित उपयोग किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं भी देखीं। उन्होंने पाया गया कि अध्यापक नियमित रूप से कॉपियां जांच रहे हैं और विद्यार्थियों की गलतियों को नोट कर सुधार भी करवा रहे हैं। राजीव ठाकुर ने बताया कि पीएम पोषण योजना के तहत रसोईघर की सफाई व्यवस्था अच्छी है। बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों से पौधरोपण कराया गया है। उनके प्रमाणपत्र ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्कूल में सभी रजिस्टरों का रखरखाव उचित पाया गया। विद्यार्थियों से किए गए सवाल-जवाब भी संतोषजनक रहे। विद्यालय में पहली से पांचवीं तक के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। बच्चे स्मार्ट वर्दी में नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें