जिला पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ नाहन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ नाहन ने शहर की खस्ताहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि खस्ताहाल सड़कों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संघ की एक बैठक नाहन मेें आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान राम स्वरूप चौहान ने की।
बैठक में संघ की मासिक बैठक 12 सितंबर को आयोजित करने पर सहमति बनी। बैठक में मौजूद सदस्यों ने शहर की खस्ताहाल सड़कों और बाजार में दौड़ रहे दोपहिया वाहनों पर भी गहरी नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि खस्ताहाल सड़कों के कारण जहां चलना-फिरना दूभर हो गया है वहीं बाजार में दोपहिया वाहनों के प्रवेश से खरीदारी करनी भी मुश्किल हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि शहर की खस्ताहाल सड़कों को सुधारा जाए और बाजार में आने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर प्रो. अमर सिंह, डॉ. सुरेश जोशी, दौलत राम भारद्वाज, ओम प्रकाश सरीन, धनवीर सिंह ठाकुर, अशोक कुमार सहित दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया।