फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पट्टे को लेकर उपायुक्त की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई

विज्ञापन
पांवटा साहिब की नवादा पंचायत में खनन पट्टे को लेकर हुई जनसुनवाई में मौजूद लोग। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पुरुवाला (सिरमौर)। ग्राम पंचायत नवादा और फूलपुर शमशेरगढ़ में प्रस्तावित एआर क्रेसिंग कंपनी और श्री शक्ति स्टोन क्रॅशर के संचालन के लिए खनन पट्टे को लेकर स्थानीय लोगों की जनसुनवाई हुई। उपायुक्त रामकुमार गौतम की अध्यक्षता में पर्यावरणीय स्वीकृति से पूर्व लोगों के सुझाव और आपत्ति भी दर्ज की गई।
विज्ञापन

स्थानीय बांगरण निवासी सुशील चंद, अभिषेक ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अब कोई क्रॅशर नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई जनसुनवाइयों में इसी तरह के वायदे किए गए। मगर बाद में उन पर अमल नहीं किया जाता। गांव की सड़कें, रेत, बजरी, मैटेरियल, आर्थिक मदद, स्वास्थ्य, सड़कों पर उड़ती धूल, मिट्टी पर जल छिड़काव, पर्यावरण, सिंचाई, पेयजल, शमशान घाट सड़क आदि एक भी सुविधा नहीं मिलती।
वहीं शमशेरगढ़-बांगरण निवासी सवीर अहमद, सुरेंद्र, कृषि विकास युवक मंडल शमशेरगढ़ समेत अन्य सभी ने सहमति जताई। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पवन शर्मा की ओर से सभी की मौखिक एवं लिखित आपत्ति दर्ज कर ली गई है। जनसुनवाई के दौरान मेसर्स ए-आर क्रेसिंग कंपनी और श्री शक्ति स्टोन क्रॅशर के संचालक ने लोगों के सुझाव, मांगों को अमल में लाकर सीएसआर के तहत एरिया में काम कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त रामकुमार गौतम, एसडीएम पांवटा विवेक महाजन, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने गिरि नदी में प्रस्तावित खनन के पट्टे को लेकर पर्यावरण स्वीकृति के लिए जनप्रतिनिधियों एवं जनता की शिकायतें सुनीं और उन्हें पूरा करने आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें