फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 ग्राम चरस समेत एक महिला गिरफ्तार

Wed, 01 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
women constable police - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पांवटा साहिब( सिरमौर)। सुरक्षा शाखा व पांवटा पुलिस टीम ने चरस समेत महिला को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम को पुलिस ने सूरजपुर के समीप नाका लगाया था। वीरवार को आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की क्षेत्र में महिला अवैध नशे की खेप पहुंचा रही है, जिसके बाद नाहन मार्ग पर सूरजपुर के समीप पुरुवाला क्षेत्र में नजर रखी जा रही थी। मुख्य आरक्षी विशाल कल्याण, महिला आरक्षी पूनम, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, संजीव, मुख्य आरक्षी प्रताप सिंह व नवराज सिंह की टीम ने एनएच 7 पर सूरजपुर पुल के पास नाका लगाया। पुल के समीप आ रही एक महिला पुलिस को देख, वापस भागने के प्रयास करने लगी। 

महिला पुलिस आरक्षी ने संदेह होने पर महिला (62) के बैग की चेकिंग शुरू की। तलाशी के दौरान टीम को एक काली पॉलिथीन में लपेटी गई 250 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। पुरुवाला निवासी आरोपी महिला (62) के खिलाफ नशा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
--------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें