फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड सीमा पर अवैध खनन करते दो ट्रक पकडे़, 50 हजार जुर्माना वसूला

Wed, 01 Feb 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
The truck crushed child in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा / राजपुर (सिरमौर)। हिमाचल-उत्तराखंड राज्य की सीमा पर खनन विभाग टीम ने देर रात छापेमारी की। इस दौरान खनन विभाग की टीम ने मौके पर दो ट्रक पकड़े। टीम ने ट्रक मालिकों से मौके पर 50 हजार जुर्माना वसूला। विभागीय कार्रवाई की भनक लगते ही उत्तराखंड के सक्रिय अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। 

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात एमओ की टीम ने ग्राम पंचायत खोदरी माजरी में छापेमारी की। टीम ने उत्तराखंड के दो ट्रक को रेत-बजरी ले जाते मौके पर ही धर दबोचा। टीम ने खनन माफिया से मौके पर 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड से लगती सीमा खोदरी, गोजर, अड़ेन, माजरी आदि में देर शाम को जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पुलिस दल बल के साथ छापेमारी को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि छापेमारी की भनक लगते हुए खनन माफिया ने टीम को घेरने का प्रयास भी किया लेकिन माफिया इसमें पूरी तरह असफल रहेे। टीम ने मौके पर पाया कि उत्तराखंड के दो ट्रक हिमाचल सीमा पर रेत बजरी भर रहे थे। विभाग ने अचानक छापेमारी कर ट्रकों को मौके पर पकड़ा। 
विज्ञापन


उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम ने पुलिस को साथ लेकर रात के समय अवैध खनन के संवेदनशील स्थलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सीमा पर अवैध खनन करते 2 ट्रक पकड़े हैं। ट्रक मालिकों से 50 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। विभाग अवैध खनन करने वालों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। भविष्य में भी इस तरह की कड़ी कार्रवाई अवैध खनन के खिलाफ की जाएगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें