कालाअंब (सिरमौर)। विक्रमबाग के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देवनी पंचायत के ढेला गांव निवासी रमन कुमार अपने चचेरे भाई शिवदेवा के साथ मोटरसाइकिल पर ढांकवाला से अपने घर जा रहे थे।
विक्रमबाग के थाप्पल के समीप एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस थाना प्रभारी योगिंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप चालक नितिन भंडारी के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तार से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।