फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के गुल्लक चुरा गए शातिर

Fri, 18 Nov 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर स्कूल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। नोटबंदी के बाद अब 500 और 1000 रुपये के नोट रद्दी बन गए हैं। कहीं भी इनकी वेल्यू नहीं रही। लिहाजा, चोरी भी अब ऐसे नोटों से मुंह मोड़ने लगे हैं। ऐसा एक मामला पांवटा थाना के अंतर्गत अमरकोट पंचायत के बेहड़ेवालां में देखने को मिला है। यहां चोर बड़े नोटों को छोड़ बच्चों के गुल्लक उठाकर फरार हो गए। चोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पेशे से शिक्षक बेहड़ेवालां की कौशल्या चौहान ने बताया कि वह हर रोज की भांति आज भी ड्यूटी के लिए निकली थी। जब तीन बजे वह बच्चे वापस घर लौटे तो दरवाजा टूटा हुआ था। ताले को ईंट से तोड़ा गया था। भीतर तमाम अलमारियां खुली र्हुइं थीं और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। चोर घर से सामान तो कोई चुरा नहीं सके हां बच्चों के गुल्लकों पर जरूर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 दो गुल्लकों में कितने पैसे थे इनकी उन्हें भी जानकारी नहीं। पिछले कई वर्षों से गुल्लक में पैसे डाले जा रहे थे। उन्होंने शक जताया है कि किसी नजदीक के नशेड़ी व्यक्ति ने ही इस वारदात को अंजाम दिया होगा।
उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें