एसपी सिरमौर सौम्या ने बढ़ती चोरियों के मामलों को गंभीरता से लिया है। चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने व मामलों की जांच के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई है। इन वारदातों की जांच में तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए थे। उसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र से चोरी 3 ट्रक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
कुछ दिन पहले पांवटा से चोरी ट्रक की शिकायत दर्ज करवा दी गई थी। पुलिस जांच टीम को चोरी ट्रक नारीवाला के पास खड़ा मिला। जबकि दो ट्रक रेणुका क्षेत्र के ददाहू से बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर दिया व दूसरे को चोरी के बाद जंगल के पास छिपा दिया गया था।
विशेष गठित टीम की ओर से अब तक बरामद ट्रकों में एचपी-12सी 1835, एचआर 55 बी 4928 तथथा एचपी 17 बी 0579 शामिल है। इन ट्रकों को पुलिस टीम बरामद कर पांवटा थाने लेकर पहुंची है। संबंधित ट्रक के मालिकों व शिकायत दर्ज करवाने वालों को सूचित कर दिया गया है।
पिछले दिनों माजरा व पांवटा पुलिस ने चोरियों के आरोपियों को दबोचा भी है। उधर, एसपी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि चोरी के मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। क्षेत्र में वाहन चोरियों के मामले सुलझाने के प्रयास हो रहे है। इसमें गठित टीमों ने चोरी हुए 3 ट्रक बरामद किए हैं।