फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा चौक में दिनदहाड़े 10 हजार की चोरी

Wed, 07 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। शहर के बड़ा चौक में बुधवार को दिनदहाड़े  दो अज्ञात व्यक्तियों ने एक ग्राहक बोहलियो निवासी सुखदेव सिंह की जेब से 10 हजार रुपये उड़ा लिए। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बड़ा चौक स्थित एक परचून की दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे एक ग्राहक की जेब से जेबकतरों ने पैसे छीनकर वारदात को अंजाम दिया।
हालांकि, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में इस वारदात का पूूरा दृश्य कैद हुआ है लेकिन अभी तक दोनों फरार व्यक्तियों को दबोचा नहीं गया है। दुकानदार ने भी वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन जब अज्ञात व्यक्ति नहीं मिलेे तो दुकानदार व ग्राहक ने गुन्नूघाट पुलिस चौकी में इस मामले की शिकायत की। मामला एएसपी विनोद धीमान के संज्ञान में आने के बाद पुलिस को जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वारदात के बाद शहर भर में जेबकतरों की चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं चोरों की तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं। उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि मामले की जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे में जेबकतरों की पहचान की गई है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें