फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा पटवारी

Wed, 07 Sep 2016 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजपुर (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। गिरिपार के शिवा रुदाना का पटवारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा गया है। सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक विभाग नाहन टीम को शिकायत मिली थी जिसमें पटवारी डिमार्केशन व ततिमा जारी करने के लिए राशि की मांग कर रहा था। बिना राशि के कार्य करने से मना कर रहा था। विजिलेंस की टीम ने पूरा जाल बिछा लिया। बुधवार को रिश्वत की राशि समेत पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार विजिलेंस विभाग के नाहन अधिकारियों को शिकायत मिली थी। गिरिपार निवासी शुपा राम ने शिकायत में कहा कि शिवा रुदाना का पटवारी रमेश कुमार कार्य करवाने को रिश्वत मांग रहा है। पटवार खाने में डिमार्केशन व ततिमा के लिए जाते हैं तो बिना राशि के कार्य नहीं कर रहा है। इसके बाद बुधवार को विजिलेंस टीम पूरी योजना के साथ मौके पर पहुंची। पटवार खाना शिव रुदाना में शिकायतकर्ता को पाउडर लगे नोट के साथ भेजा। टीम ने पटवारी को 1 हजार रिश्वत राशि समेत रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
उधर, डीएसपी विजिलेंस विभाग राम प्रसाद जसवाल ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिवा रुदाना के पटवारी रमेश कुमार को पटवारखाने में ही रिश्वत की एक हजार राशि समेत गिरफ्तार किया है। वीरवार, 8 सितंबर को आरोपी पटवारी अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें