पांवटा नप क्षेत्र की मस्जिद गली के समीप रविवार रात को चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर लाक उखाड़ कर 8 हजार नकदी व रेडीमेड कपड़े उड़ा लिए। व्यापारी ने इसकी सूचना पांवटा पुलिस थाने में दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पांवटा के वार्ड-13 निवासी अनिल कुमार ने बताया कि मस्जिद गली के पास रेडीमेड गार्मेंटस की दुकान है। शनिवार रात को दुकान बंद करके घर निकले। रविवार को पांवटा बाजार बंद रहता है। सोमवार को सुबह अपनी दुकान में पहुंचे। दुकान के शटर का लाक पूरी चाबी फंसाने से पूर्व ही खुल गया। दुकान के भीतर प्रवेश करने पर हजारों रुपये के पेंट शर्टस, रेडीमेड कपड़े तथा गल्ले से 8 हजार नकदी गायब मिले।
चोरों ने शटर लाक इस तरीके से उखाड़ा था कि ताला तोड़ने का आभास तक न हो सके। इसकी सूचना पांवटा पुलिस थाने में कर दी गई है। पुलिस शातिरों की तेजी से तलाश कर रही है।
उधर, थाना प्रभारी लायक राम सिसौदिया ने कहा कि सूचना मिली है। व्यापारी की दुकान में चोरी मामले की जांच की जा रही है।