फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दुकानदारों से वसूला 7 हजार का जुर्माना

Tue, 25 Oct 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)। त्योहारी सीजन में प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री पर शिकंजा कसने को लेकर पुलिस व प्रशासन की टीम ने मंगलवार को ददाहू बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार तो अपनी दुकानों को ताला मार कर ही रफूचक्कर हो गए।

औचक निरीक्षण दौरान ददाहू के तहसीलदार चेतन चौहान व एसएचओ रेणुका देवानंद गुलेरिया ने मिठाई, सब्जी, ढाबों, करियाना, दुग्ध विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की। इस मौके पर उन्होंने सफाई व्यवस्था व खाने-पीने की चीजों का भी जायजा लिया। तहसीलदार चेतन चौहान व उनकी टीम ने ददाहू के दो दर्जन से अधिक दुकानों का जायजा लिया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर 6 दुकानदारों का चालान कर उनसे 7 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। पुलिस व प्रशासन की इस कार्रवाई से ददाहू बाजार में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने दुकानों में रखे पॉलिथीन, प्लास्टिक के ग्लास व पतले रखने के जुर्म में 6 दुकानदारों को जुर्माना किया। कुछ दुकानदारों को कड़ी फटकार भी लगाई। तहसीलदार चेतन चौहान ने कहा कि त्योहारी सीजन के मद्देनजर इस तरह की कार्रवाई की जा रही है जिससे कि दुकानदार भीड़ भाड़ का फायदा उठा कर प्रतिबंधित वस्तुओं खासकर पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने बताया कि उनकी यह कार्रवाई रेणुका मेले के दौरान तक जारी रहेगी। इस मौके पर तहसील कार्यालय के रीडर एसएस थापा व पुलिस के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें