माजरा पुलिस चौकी के अंतर्गत क्यारदा गांव में चोर लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए हैं। घर के दरवाजे तोड़ कर अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पूरा परिवार बीमार महिला को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ गया था। जिनकी अनुपस्थिति में इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की स्वयं जांच की।
जानकारी अनुसार क्यारदा निवासी सलीम हुसैन पुत्र दसौंधी खान ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी बीमार रहती है। 10 फरवरी को बहुुओं व बेटे मोहम्मद जिशान के साथ अपनी बीमार पत्नी को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लेकर गए थे। 11 फरवरी को बड़ा बेटा भी घर से बाहर गया था।
उनकी पड़ोसी तानिया ने 12 फरवरी को उन्हें फोन किया और चोरी की सूचना दी। परिवार ने घर आकर देखा, तो कमरों व सभी अलमारियों के ताले टूटे मिले। घर में सामान बिखरा हुआथा। अलमारी में रखी ज्वेलरी भी गायब थी। जिसमें सोने की दो गले की चेन, सोने का एक कीटी सेट, सोने की अंगुठियां, सोने का 1 कड़ा, सोने की 5 नोज पिन व सोने की कानों की 4 जोड़ी बालियां गायब मिलीं। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई।
शिकायत मिलते ही डीसएपी समेत टीम मौके पर पहुंची। माजरा चौकी के मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे। माजरा पुलिस टीम क्यारदा में हुई चोरी मामले की जांच कर रही है।