नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला के पझौता क्षेत्र के तहत आने वाले क्वाल बांदली गांव में रविवार दोपहर को राजगढ़ पुलिस ने अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 550 पौधे बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस अभियान में डीएसपी योगेश रोल्टा स्वयं मौजूद रहे।
इस दौरान क्षेत्र के पटवारी अमर सिंह को भी साथ लिया गया था। इस टीम में थाना प्रभारी बलवंत सिंह के अलावा एएसआई रोशन, हैड कांस्टेबल शीतल प्रकाश, संजय व सुनील भी शामिल थे।
डीएसपी योगेश रोल्टा ने अफीम के 550 पौधे बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिस भूखंड पर अफीम की खेती की जा रही थी, उसके असल मालिक का पता निशानदेही के बाद ही साफ होगा। उन्होंने साफ कहा कि जिस व्यक्ति की जमीन पाई जाएगी उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
---------------