नाहन (सिरमौरा)। नाहन शहर के वाल्मीकि नगर में एक नेपाली व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। नेपाली व्यक्ति मंगलवार को मृत पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि शराब का अधिक सेवन करने की वजह से उसकी मृत्यु हुई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को वाल्मीकि नगर में एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान नेपाली मूल के 47 वर्षीय लाल बहादुर के रूप में हुई।
पुलिस प्रारंभिक जांच में मौत की वजह शराब माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि नेपाली व्यक्ति शराब का अधिक सेवन करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
------------