फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक सीमा के परगवाल सेक्टर से संदिग्ध गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
परगवाल सेक्टर में सीमा से सटे इलाके में एक संदिग्ध को ग्रामीणों ने पकड़ा और फिर सेना के हवाले कर दिया। संदिग्ध की अभी कोई पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव नरसिंह पुरा के पास ग्रामीणों ने मंगलवार को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध देखीं।

इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में ग्रामीणों को पता चला कि वह व्यक्ति आसपास के क्षेत्र का नहीं है। इसके बाद उसे सेना के हवाले कर दिया। संदिग्ध की उम्र तीस वर्ष के करीब बताई जा रही है। पूछताछ के बाद सेना ने उसे परगवाल पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी रविंद्र खजूरिया ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, वह कुछ बता नहीं रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें