फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में तेंदुए की खाल और चरस समेत एक गिरफ्तार

Tue, 22 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस व सुरक्षा शाखा की संयुक्त टीम ने मंगलवार रात तेंदुए की खाल और चरस समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरिपार से खाल बेचने पांवटा पहुंचा था लेकिन डिलीवरी से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। जांच टीम ने वाइल्ड एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर कर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार देर रात पुलिस टीम शहर में गश्त पर निकली थी। सब इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, आरक्षी नवराज और राजेंद्र सिंह समेत पुलिस और सुरक्षा शाखा टीम का वाहन जब देर रात बस स्टैंड परिसर के समीप पहुंची तो एक युवक पुलिस वाहन आते देख कर भागने लगा जिससे पुलिस टीम सदस्यों को संदेह हुआ। युवक पुरानी सब्जी मंडी की तरफ भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


युवक के पास कंधे पर प्लास्टिक के सफ़ेद बोरु की तलाशी ली गई जिसमें तेंदुए की एक खाल चितकबरा और एक लिफाफे में 71 ग्राम चरस बरामद की गई। गिरिपार के कुंडरी बकरास निवासी आरोपी लाल सिंह(33) पुत्र रती राम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी देर रात को गिरिपार के दूरदराज गांव से तेंदुए की खाल बेचने पांवटा पहुंचा था लेकिन सौदा होने से पहले ही संयुक्त टीम ने देर रात को दबोच लिया। स्थानीय पुलिस ने वन विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी दे दी गई है। साथ ही खाल किसे सप्लाई की जा रही है इसकी भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------
50 हजार में हुआ था खाल का सौदा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि एक साल पहले टिंबी के जंगल में उसे मृत तेंदुआ मिला था। लगभग दस फुट लंबी इस खाल का पांवटा में किसी व्यक्ति से 50 हजार में सौदा हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत तीन से चार लाख रुपये बताई जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें