फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप में चोरी करते एक व्यक्ति दबोचा

Sun, 04 Dec 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
अपहृत बालक की हत्या की जांच करती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा बस स्टैंड से मुख्य बाजार की तरफ मार्ग पर स्थित गुप्ता मोबाइल शॉप में घुसे चोर को पुलिस ने दबोच लिया है। चोर दुकान से लाखों रुपये के मोबाइल, मेमोरी कार्ड उड़ाने की फिराक में था लेकिन पड़ोसियों की जागरूकता से चोर खुद ही शिकंजे में फंस गया। इससे पहले भी आरोपी चोरी के आरोप में जेल में रह चुका है।

पकड़े गए चोर की शिनाख्त पर पुलिस ने एक दुकान की तलाशी भी ली और कुछ मोबाइल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक चोर शहर में बीते दिनों हुई अन्य चोरियों में शामिल किसी गिरोह का भी सदस्य हो सकता है। इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


पांवटा नप कमेटी के पूर्व पार्षद मधुकर डोगरी ने कहा कि रविवार तड़के पौने चार बजे पड़ोसी दुर्गेश चुग अपने मकान की छत पर टहल रहे थे। इस बीच सामने स्थित गुप्ता मोबाइल शॉप पर एक युवक ताला उखाड़ते नजर आया। इसकी सूचना पूर्व पार्षद परिवार को दे दी। इसके बाद मधुकर डोगरी, दुर्गेश चुग ने बाहर से शटर पर दूसरा लॉक लगा कर युवक को भीतर ही बंद कर दिया। बाहर से बंद कर दिए जाने पर आरोपी युवक चिल्लाया। क्यों बंद कर रहे हो, मैं दुकान के भीतर पेंट का कार्य कर रहा हूं। लोगों ने पुलिस व दुकान मालिक को सूचना दे दी।
इस बीच पुलिस व दुकान मालिक जितेंद्र गुप्ता व अमित गुप्ता मौके पर पहुंच गए। आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके से पुलिस टीम ने ताले तोड़ने का इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड (सरिया), टूटे ताले व पेचकस बरामद कर लिया।
मोबाइल चोरी करने को बोरी नुमा 2 कट्टे आरोपी ने शटर का ताला तोड़ कर दुकान के भीतर किए थे लेकिन लोगों की जागरूकता से पुलिस के हत्थे चड़ गया।
उधर, थाना प्रभारी पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। थाना प्रभारी ने कहा कि माजरा निवासी आरोपी प्रिंस उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी के मामले में आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। सोमवार को आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि जन जागरूकता से अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। पुलिस व जनता का आपसी समन्वय होना जरूरी है।
विज्ञापन

...(बाक्स)...
सीसीटीवी में कैद हुई हरकतें
-पांवटा में गुप्ता मोबाइल शॉप के भीतर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसमें आरोपी युवक ने एक कैमरा तो बंद कर दिया था लेकिन, दूसरे कैमरे में आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहा है। युवक को जैसे ही बाहर से बंद कर दिए जाने की भनक लगी। उसके बाद जेब से पेचकस निकालते व मुंह से कपड़ा हटाते तस्वीरें कैद हुई हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपी युवक ने माना है कि जेल में रह चुका है। जेल से छूटने के बाद पांवटा में फिर से चोरी का पहला प्रयास किया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें