फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से एक महिला समेत 9 लोग घायल

Mon, 31 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब/ राजपुर(सिरमौर)। दिवाली पर्व पर आतिशबाजी से सिरमौर जिले में हालांकि इस बार आगजनी से बड़ा नुकसान नहीं हुआ लेकिन छुटपुट घटनाओं में हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं कई लोग आतिशबाजी की आग में झुलसने के कारण चोटिल भी हुए हैं। पांवटा में लगभग नौ लोग पटाखों की आग में झुलसने के कारण अस्पताल पहुंचे।

पांवटा साहिब में एक गोदाम में आग लेने से काफी नुकसान हुआ है। जबकि नाहन शहर में महेश कुमार के स्टोर में आग लगने से लगभग तीन हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आगजनी की घटना रात को हुई। हालांकि अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और लाखों रुपये की संपत्ति को राख होने से बचाया।
विज्ञापन


नाहन शहर में ही एक कूड़े के ढेर में आग लेने से भी सनसनी फैली। उधर पांवटा क्षेत्र में एक महिला समेत 9 लोग घायल हो गए। विभिन्न क्षेत्र से उपचार के लिए सिविल हॉस्पिटल में पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सिविल हॉस्पिटल पांवटा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि दिवाली पर्व पर पटाखे, आतिशबाजी के दौरान कुल 9 घायल लोग अस्पताल पहुंचे। इनमें 7 वर्षीय बच्चा कृष, मंजू(42), विरेंद्र शर्मा(38), सचिन(26), राजेश तोमर(24),  ललिता(18), नीलम सिंह(14), जतिन(14) व रविंद्र शामिल हैं। घायल राजबन, माजरा,  गिरिपार के आंजभोज, पांवटा के शहरी क्षेत्र से पहुंचे। एसएमओ डॉ. पाशा ने कहा कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर थी। इसलिए, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

इधर, पुलिस चौकी सिंघपुरा के अंतर्गत श्यामपुर स्थित र्साइं विद्या निकेतन उच्च विद्यालय में आग लगने से स्कूल का नया व पुराना रिकॉर्ड, फर्नीचर, कंप्यूटर उपकरण, दरवाजे, खिड़कियां एवं जरूरी कागजी दस्तावेज राख हो गए है। इससे स्कूल का लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने का कारण मालूम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 स्कूल प्रधानाचार्य कृष्णा राय ने बताया कि आग से भारी नुकसान हुआ है। स्कूल का वर्ष 2012-16 तक का सारा रिकॉर्ड जल कर राख हो गया है। इसके अलावा कंप्यूटर उपकरण आदि भी जल गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें