फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गत्ताधार के समीप निजी बस खाई में गिरने से बची

Fri, 25 Mar 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला संगड़ाह (सिरमौर)।
विज्ञापन
बस - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तहत वीरवार शाम को निजी बस मीनू कोच बस नंबर एचपी-71-3976 सोलन-टिंबी रूट पर गत्ताधार से एक किमी आगे एक खाई में गिरने से बाल बाल बच गई। बस के एक तरफ के दोनों टायर सड़क से बाहर चले गए थे। यात्रियों के चिल्लाने पर चालक ने एकाएक ब्रेक लगा दी और बस ढांक से ठीक ऊपर खड़ी हो गई।
विज्ञापन



बस में 22 लोग सवार थे। सवारियों का कहना है कि बस को चालक गुमान सिंह चला रहा था। वह एकाएक बस से नियंत्रण खो बैठा था, जिस कारण बस सड़क से बाहर खाई की तरफ मुड़ गई थी लेकिन उसने ऐन वक्त पर ब्रेक लगा दी। यदि पल भर पहले ब्रेक नहीं लगता तो बड़ा हादसा हो सकता है। बस में बैठी एक महिला लाजो देवी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

संगड़ाह थाना प्रभारी पंछी राम ने कहा कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें