नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना नाहन में कुछ युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि पिछले काफी लंबे समय से स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को दो स्थानीय युवक परेशान कर रहे थे।
दोनों युवक बच्ची के स्कूल जाते और आते समय पीछा करते थे। कई बार रास्ते में रोककर उसे परेशान किया जाता था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देते। शिकायत में बताया गया है कि कई बार दोनों युवक तीन अन्य युवकों को भी साथ लाते हैं। हर समय स्कूल के नीचे खड़े होकर छात्रा को परेशान करते।
जब छात्रा ने यह बात अपने पिता को बताई तो आरोपी ताहिर व उसके भाई अरशद ने अपने परिवार वालों को साथ लेकर छात्रा के पिता व भाई की बेरहमी के साथ मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने युवकों के खिलाफ 341,354डी, 323, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि मामले में महिला की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
---------