फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल खाई में गिरा, युवक की मौत

Sun, 05 Jun 2016 10:27 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
डम्पर मोटर साइकिल टक्कर - फोटो : ANI
विज्ञापन
नाहन/शिलाई (सिरमौर)। शिलाई-रोनहाट -हरिपुरधार सड़क मार्ग पर रविवार सुबह एक मोटरसाइकिल गहरी खाई में गिर गया जिससे मोटर साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इससे इलाके में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



 जानकारी के अनुसार शिलाई-रोनहाट-हरिपुरधार सड़क मार्ग पर रोनहाट के किनू पनोग में सुबह करीब सात बजे एक मोटर साइकिल खाई में गिर गया। मोटरसाइकिल सवार 28 वर्षीय अनिल शर्मा शिलाई की ओर जा रहा था कि किनू पनोग के समीप वह अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा। संतुलन खोने के बाद अनिल शर्मा बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अनिल शर्मा जरवा का रहने वाला था। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना शिलाई पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को खाई से बाहर निकाला।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ मोहर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें