फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन के तालाब में मिला हैंड ग्रेनेड

Sat, 06 May 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौरी हुकमरानों की राजधानी रहे नाहन शहर में बेहद पुराना हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई है। नाहन के मध्य स्थित पक्का तालाब की सफाई के दौरान कर्मचारियों को यह ग्रेनेड मिला। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में लेकर छानबीन आरंभ कर दी है। अब इस बारे सेना के अधिकारियों से पुलिस ओपिनियन लेगी। 
विज्ञापन


नगर परिषद नाहन ने इन दिनों पक्का तालाब की सफाई का कार्य छेड़ रखा है। तालाब का पानी निकालने के बाद जमी हुई गाद को बाहर निकाला जा रहा है। करीब 14 साल पूर्व इस तालाब की सफाई हुई थी। 14 वर्ष के बाद चल रहे सफाई कार्य के दौरान ग्रेनेड मिलने से लोग आश्चर्य चकित हो गए हैं। जब यह ग्रेनेड मिला उस दौरान उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया भी दौरे पर पहुुंचे थे। ग्रेनेड मिलने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। गुन्नूघाट चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इसे अपने कब्जे में लिया। 

पुलिस के अनुसार ग्रेनेड बहुत पुराना है। उसमें जंग लगा हुआ है। ग्रेनेड की पिन भी निकाली गई है। फिलहाल पुलिस ने ग्रेनेड को कब्जे में लिया है और पता लगाया जा रहा है कि कहीं ग्रेनेड डमी तो नहीं है। चौकी प्रभारी गुन्नूघाट देवी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। इस बारे सेना के अधिकारियों से भी ओपिनियन ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें