फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तारी कार ने कुचल डाली मासूम, मौत

Sat, 11 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत आने वाले पझौता इलाके में शिल्लाबाग-लेउनाना सड़क मार्ग पर शनाई के समीप शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार से आ रही कार ने एक मासूम बच्ची को बुरी तरह से कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के बाद से वाहन का चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पझौता क्षेत्र के शनाई निवासी वेद प्रकाश उर्फ कर्ण की साढ़े चार साल की लड़की कनिका उर्फ कन्नू अपने घर के बाहर सड़क किनारे खेल रही थी। अचानक ग्राम पंचायत कोटला बांगी के कुफटा गांव के बिशु मेले से वापस आ रही एक मारुति कार (एच पी 08-8008) ने उसे टक्कर मार कर कुचल दिया। इस घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल कन्नू को परिजन तुरंत सोलन अस्पताल लेकर गए लेकिन उसकी रास्ते में मौत हो गई।   डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि यह कार जिला शिमला के खुंड गांव के किसी व्यक्ति की है। वह कुफटा में बिशु मेले में आए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है। शीघ्र ही चालक को गिरफ्तार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें