फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए लाखों

Tue, 27 Sep 2016 10:48 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
लोहाघाट का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। एक ग्रामीण व्यक्ति को अपना एटीएम एक अज्ञात व्यक्ति को देना महंगा पड़ गया है। अज्ञात व्यक्ति ने ग्रामीण व्यक्ति का एटीएम किसी अन्य व्यक्ति के एटीएम से बदलकर उसके एटीएम में जमा सारी पूंजी पर हाथ साफ कर दिया है। ठगी का शिकार हुआ ग्रामीण व्यक्ति अब पुलिस स्टेशन के चक्कर काट रहा है। ठगी का यह मामला नाहन विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विक्रमबाग निवासी बशीर अहमद के साथ पेश आया है।
विज्ञापन


 बशीर अहमद के अनुसार 28 अगस्त को वह अपने निजी कार्य से कालाअंब गया था। उस दौरान उसने स्टेट बैंक के एटीएम से कुछ पैसे निकलवाने के लिए वहां खड़े एक अज्ञात व्यक्ति को एटीएम दे दिया। उस व्यक्ति ने पैसे निकलवाकर बशीर को उसका एटीएम भी लौटा दिया। बशीर अहमद के अनुसार उस अज्ञात व्यक्ति ने उसके एटीएम की जगह उसे किसी अन्य व्यक्ति का एटीएम पकड़ा दिया था और खुद उसका एटीएम लेकर रफूचक्कर हो गया।

बशीर के अनुसार उसे इस बात का पता तब चला जब उसने एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए किसी और को एटीएम भेजा, किन्तु उसने काम नहीं किया। खाता रिकार्ड खंगालने पर पाया कि उसके खाते में जमा 1 लाख 40 हजार रुपये की राशि निकाली जा चुकी है। बशीर के अनुसार यह राशि अलग-अलग स्थानों से अलग-अलग समय पर किसी रमेश नाम के व्यक्ति के खाते में जमा करवाई है। सोमवार को बशीर अहमद ने मामले की शिकायत एएसपी सिरमौर विनोद धीमान को सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस को सौंपे पत्र में बशीर ने बैंक से निकलवाई खाते की डिटेल की प्रति भी पुलिस को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में उचित व त्वरित कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें