फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालियों के समीप हादसे में 2 बच्चों सहित 4 घायल

Sun, 13 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-7 मार्ग पर मालियों के समीप सड़क हादसा हुआ जिसमें एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद आरोपी  कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


रविवार शाम को मालियों के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक कमलेश कुमार अपने परिवार सहित जा रहा था। एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे बच्चे मयंक, निशांत और कमलेश कुमार को फ्रैक्चर है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बच्चों और पिता को नाहन रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सड़क हादसे के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें