बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए बनाई अनोखी गाड़ी
- फोटो : Amarujala
नाहन(सिरमौर)। कालाअंब पुलिस ने बर्मा पापड़ी के पास चार पशुओं को ले जा रही दो पिकअप पकड़ी हैं। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को बर्मा पापड़ी नामक स्थान पर बीओ योगेश कुमार व वनरक्षक भीम सिंह, पुलिस के साथ गश्त पर थे।
इस दौरान उन्होंने देर रात को पिकअप नंबर यूके 08सीए 5751 और यूपी 20टी 4733 को शक के आधार पर रोका। चेकिंग करने पर पुलिस ने दोनों गाड़ियों में दो-दो पशुओं को पाया। पिकअप को बाहर से ढका गया था। इन पशुओं को पंजाब से लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में नरेश कुमार, भरत, केशव व बलबीर सिंह निवासी बिजनौर (यूपी) को गिरफ्तार किया है। आईओ भागवत प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पशु क्रूरता एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।