शादी समारोह से लौट रहा था परिवार
- फोटो : अमर उजाला
संगड़ाह (सिरमौर)। कुपवी बाजार के समीप कैंची मोड़ पर एक ऑल्टो कार के खाई में गिरने से चार लोग घायल हुए हैं। हादसे में घायल दो लोगों को सोलन रेफर किया गया। जबकि अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एक ऑल्टो कार एचपी 62बी 0309 झोकड़ गांव से कुपवी आ रही थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे कुपवी बाजार से लगभग 150 मीटर दूर कैंची मोड़ पर चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और कार लगभग 50 मीटर खाई में गिर गई।
कार में कुल 5 लोग सवार थे। हादसे में ओल निवासी संतोष सुपुत्र कलीराम, डिम्मी निवासी रजत सुपुत्र रामलाल को गंभीर चोटें आई। जबकि झोकड़ निवासी रोहित व बागी निवासी राहुल को मामूली चोटें आई हैं। संतोष कुमार व रजत को सोलन रेफर किया गया है। जबकि रोहित व राहुल को पीएचसी कुपवी में उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। कार मालिक लोकेंद्र गाड़ी को खुद चला रहे थे। इस सड़क हादसे की जांच में पुलिस जुट गई है।