फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट से जलाया छात्रा का चेहरा, एक बंदी

Sun, 26 Mar 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के एंटी रोमियो अभियान का अतरौलिया क्षेत्र में कोई असर नहीं है। शुक्रवार को दो मनबढ़ों ने बीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्राओं से छेड़खानी की। विरोध करने पर युवकों ने एक छात्रा का चेहरा सिगरेट से जला दिया। पीड़िता के नाना ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार है।
विज्ञापन


कप्तानगंज क्षेत्र के एक गांव की छात्रा अतरौलिया क्षेत्र में स्थित अपने ननिहाल में रहकर बीए की पढ़ाई कर रही है। शुक्रवार को वह साथ ही पढ़ने वाली अपनी ममेरी बहन के साथ परीक्षा देकर लौट रही थी। धनसिंह पुलिया के पास लालाशेखपुरा गांव निवासी नरेंद्र राम ने एक साथी के साथ दोनों को रोक लिया और छेड़खानी करने लगा तथा उनका प्रवेश-पत्र छीन लिया और कहा कि बाद में मिलने पर प्रवेश-पत्र देंगे।

छात्राओं ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाया तो एक युवक ने पीड़िता के चेहरे पर जलती सिगरेट रगड़कर बुझा दी जिससे उसका चेहरा झुलस गया। आरोप है कि युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। भयभीत दोनों छात्राएं घर पहुंचीं और परिवारवालों को आपबीती बताई। पीड़िता के नाना ने नरेंद्र राम और उसके साथी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें