फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशु का डीएनए जांच के लिए भेजा जुन्गा

Wed, 11 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : डेक्कन क्रॉनिकल
विज्ञापन

विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। दुराचार की शिकार नाबालिग छात्रा के नवजात शिशु का डीएनए रेणुका पुलिस ने बुधवार को जांच के लिए जुन्गा भेज दिया है। पुलिस जल्द ही डीएनए की रिपोर्ट को जुन्गा स्थित प्रयोगशाला से मंगवाकर अगली कार्रवाई अमल में लाएगी। नाबालिग छात्रा ने बीती 9 मई को जिला चिकित्सालय नाहन में एक बच्चे को जन्म दिया था।

हालांकि चिकित्सकों ने जच्चा-बच्चा दोनों के स्वस्थ होने का दावा किया है लेकिन पुलिस ने जच्चा-बच्चा दोनों को अभी भी सुरक्षा के दायरे में रखा हुआ है। डीएनए रिपोर्ट आने तक दोनों को पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
  रेणुका थाने के एसएचओ देवानंद गुलेरिया ने बताया कि नवजात शिशु का डीएनए सैंपल लेकर बुधवार को जुन्गा भेज दिया गया है। साथ ही प्रयोगशाला के विशेषज्ञों को डीएनए जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रदान करने की भी सिफारिश की गई है। जबकि आरोपी शिक्षक का डीएनए सैंपल अप्रैल माह में ही ले लिया गया था। नवजात शिशु की डीएनए रिपोर्ट को आरोपी शिक्षक के डीएनए से मिलाया जाएगा। उसके बाद ही पुलिस इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचेगी। फिलहाल आरोपी शिक्षक न्यायिक हिरासत में चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें