फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबन से 10 वर्ष का बच्चा लापता

Fri, 10 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा साहिब (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजबन पुलिस चौकी क्षेत्र से एक दस साल का बच्चा लापता हो गया है। वीरवार को बच्चा खेल मैदान में खेलने निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा।  परिजनों ने आसपास तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने राजबन पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। राजबन निवासी सुरेंद्र तिवारी का कहना है कि उनका बेटा सचिन तिवारी (10) वीरवार शाम को घर से कुछ दूरी पर रामलीला मैदान में खेलने निकला था।
विज्ञापन


शाम तक वापस नहीं लौटा। शुक्रवार को परिजनों ने पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है। राजबन चौकी प्रभारी सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि परिजनों, राजबन स्थित निजी स्कूल के स्टाफ और उसके दोस्तों से पूछताछ की गई है। पता चला है कि विगत माह भी सचिन गायब हो गया था। इसके बाद उत्तराखंड के सेलाकुईं क्षेत्र से वापस लाया गया था। अब, अचानक फिर से बच्चा गायब हो गया है। 
विज्ञापन


 उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। राजबन से लापता हुए बच्चे की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें