फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

Fri, 10 Mar 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां पुलिस ने एक गाड़ी से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने वीरवार देर रात आंजी किला के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान ढंगयार की तरह से आ रही गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। हरियाणा और चंडीगढ़ मार्का की 22 पेटी रसीला संतरा, 5 पेटी रसभरा संतरा व एक पेटी रॉयल आर्मी शामिल हैं। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर ड्राइवर गोबिंद, विनोद, जयप्रकाश और रघुवीर को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें