फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कुचला बाइक सवार, मौके पर ही मौत

Fri, 17 Mar 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
Bikers - फोटो : Rajan Rai
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शुक्रवार देर रात पांवटा-देवीनगर-रामपुरघाट मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान ट्रक सड़क पर पलट गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को रिश्तेदारों व परिजनों ने मृतक की पहचान कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात रामपुरघाट से एक ट्रक (यूके 07सीए 3745) रेत-बजरी भर कर पांवटा की तरफ आ रहा था। कुंजा मतरालियों के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के पास टीवीएस बाइक (यूके 07के 6004) विश्वकर्मा चौक की तरफ से अपनी दिशा में जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे बाइक सवार ट्रक के पलटने से चपेट में आ गया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने में दी गई। 


आईओ रामपाल की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात शव को कब्जे में ले लिया गया। रिश्तेदारों ने मौके पर पहुंच कर मृतक की पहचान नेरवा निवासी इसराइल(23) पुत्र गुलाम रसूल के रुप में हुई है। युवक पांवटा के साथ लगते उत्तराखंड में किसी रिश्तेदार के घर आया था। शुक्रवार को परिजनों के पहुंचने पर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक इसराइल का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें