फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा होटल में ठहरे आर्मी जवान ने खाया जहर

Sun, 19 Mar 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
hospital
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के एक होटल में ठहरे सेना के एक जवान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। रविवार सुबह जब पत्नी ने उठ कर देखा तो पति की तबीयत काफी बिगड़ी हुई थी। पूछने पर जवान ने जहर खाने की बात कही। इसके बाद पत्नी ने होटल कर्मियों को सूचित किया। 108 एंबुलेंस से जवान को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि सैनिक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद जवान को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। इस मामले की जांच कर रहे आईओ नौखराम ने बताया कि पांवटा के एक होटल में चौपाल  के कुपवी निवासी सैनिक रविंद्र कुमार अपने परिवार सहित 16 मार्च को पांवटा होटल में पहुंचा। रविवार सुबह पत्नी ने 24 वर्षीय युवक रविंद्र कुमार को तडफ़ते देखा। ईएमटी नरेश कुमार व पायलट कृष्ण ने सुबह 6 बजे सैनिक को अस्पताल पहुंचाया।  

शुरुआती जांच में सैनिक की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि रात को पति ने अपने घर व पठानकोट बात की थी। सुबह के समय तबीयत बिगड़ने पर जहर खाने की बात सामने आई। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। सैनिक की पत्नी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पत्नी का कहना है कि कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। सुबह अस्पताल में सैनिक पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं था। उन्होंने बताया कि जवान की हालत सही होने पर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें