पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने चोरी वारदात के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। अदालत से आरोपियों को 23 दिसंबर तक का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है जिससे चोरी वारदात के सामान की बरामदगी हो सके। साथ ही शहर में अन्य चोरियों के बारे में भी आरोपियों की संलिप्तता का खुलासा हो सके।
बता दें कि शनिवार को बद्रीपुर के समीप गिफ्ट शॉप में चोरी हुई थी। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकेश कुमार पुत्र राम किशन निवासी बद्रीपुर जामनीवाला मार्ग, संदीप कुमार उर्फ विक्की पुत्र रमेश कुमार व रणजीत सिंह उर्फ नीलू पुत्र रमेश निवासी बद्रीपुर जामनीवाला शामिल हैं। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में चोरों की वारदात करने की बात कबूल कर ली।
बुधवार को तीनों आरोपी अदालत में पेश किए। आरोपियों को अदालत से 23 दिसंबर 2016 तक का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस जांच टीम पूछताछ में जुट गई है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। बद्रीपुर चोरी मामले के आरोपियों को पुलिस रिमांड मिला है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।