फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडिय़ा को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर जनता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। कोटखाई गुड़िया प्रकरण को लेकर शिलाई उपमंडल में भी आक्रोश बढ़ गया है। शनिवार को गुड़िया को न्याय और दोषियों को फांसी की मांग को लेकर विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने जोरदार रैली निकाली और नारेबाजी की। युवाओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे शिलाई का पूरा माहौल गरमा उठा।
शिलाई में हुए इस प्रदर्शन में डिग्री कॉलेज शिलाई, आईटीआई शिलाई व स्कूल के विद्यार्थियों ने सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पूरे शिलाई बाजार से होते हुए यह रैली विश्राम गृह तक पहुंची। बैनर और तख्तियां उठाकर लोगों ने गुड़िया हम शर्मिंदा है, तेरे कातिल जिंदा हैं..., वी वांट जस्टिस...आदि के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्राम गृह में कई लोगों ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया और गुड़िया के कातिलों को फांसी की सजा देने की मांग की। लोगों ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है जिससे सरकार व पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है। गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए क्षेत्र की जनता अब सड़कों पर उतरने को विवश हो गई है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
--गुड़िया को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरी जनता
शिलाई में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें