फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक व्यक्ति पर झांसा देकर शादी करने और बाद में उसे छोड़ने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा है कि नारायणगढ़ (हरियाणा) के एक मंदिर में वर्ष 2016 में आरोपी ने उससे शादी की। शादी के चंद माह बाद ही दिसंबर 2016 में गाजियाबाद में नौकरी लगने का बहाना बनाकर आरोपी रफूचक्कर हो गया। उसके जाने के बाद पीड़िता ने मई 2017 में बेटे को जन्म दिया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त व्यक्ति उसे दो साल से एक बार भी मिलने नहीं आया। सिर्फ फोन पर ही बात करता रहा। कुछ रोज पहले पीड़िता ने उसे फोन किया तो उक्त व्यक्ति के पुत्र ने फोन उठाया। तब पीड़िता को आरोपी के शादीशुदा होने का पता चला। लिहाजा, महिला ने कालाअंब पुलिस थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बबीता राणा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 376, 417, 419 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस दर्ज
उधर, पांवटा पुलिस थाना में एक महिला ने दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते हैं। ससुराल पक्ष 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। इसके लिए उससे मारपीट भी की जाती है। महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें