फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मंदिर के नाम पर हो रहे अवैध कब्जे

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)।
वन रेंज कफोटा के अंतर्गत सतौन में अब मंदिर बनाने के नाम पर भी अवैध कब्जे होने लगे हैं। ऐसी जगह मंदिर बनाया जाने लगा है, जहां गंदगी है। वन विभाग की जमीन पर दिन-दहाड़े अवैध कब्जे हो रहे हैं। वन विभाग तब तक कोई कार्रवाई नहीं करता जब तक कोई शिकायत न करे। स्थानीय ग्रामीणों में भी इसको लेकर भारी रोष है। सतौन में पिछले एक साल में दर्जन भर कब्जे वन विभाग की भूमि पर हुए है, लेकिन विभाग की ओर से एक भी कार्रवाई नहीं की गई। कुछ लोग तो मंदिर बनाने की फिराक में भी हैं। मंदिर के नाम पर भी अवैध कब्जे का तरीका अपनाया जा रहा है।

सतौन में मुख्य बस स्टैंड और रेणुका सड़क पर कई सालों से अवैध कब्जे हैं। दो दर्जन के करीब खोखे लोगों ने किराये पर दे रखे हैं। वन विभाग और एनएच विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पाया। अब वन विभाग की चौकी से 50 मीटर दूरी पर पुराने बस स्टैंड के समीप धड़ल्ले से अवैध कब्जे हो रहे हैं। लोग पक्की दुकानें बनाने में लगे हुए हैं। बाहर दिखाने के लिए कच्ची दुकान हैं। जबकि उसके पीछे पक्की चिनाई कर दुकान का निर्माण किया जा रहा है। आगे एक झोपड़ीनुमा होटल है और उसके पीछे पक्की बुनियाद बना कर कुछ और बनाने का जुगाड़ चल रहा है। यह सारे कब्जे विभाग के नाकों तले हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के सामने अवैध कब्जे का बाजार खड़ा हो गया लेकिन एक भी करवाई आज तक अमल में नहीं हुई। यहां तक कि कोई शिकायत करें तभी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ऐसा तर्क दे रहे हैं। उधर, डीएफओ रेणुका जी मंडल सुशील राणा ने बताया कि इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जों को जल्द हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें