फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक 19 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह ही परिजनों ने युवक को कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। इसकी सूचना माजरा पुलिस थाना में दी गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस टीम ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माजरा निवासी परमजीत सिंह (19) पुत्र बलवंत सिंह ने मंगलवार रात को अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है परमजीत को सुबह उसके कमरे में लटका देखा। इसकी सूचना परिजनों ने माजरा पुलिस थाना में दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। शुरुआती जांच में पुलिस टीम को पता चला है कि युवक पिछले कुछ समय से नशा करने लगा था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। बता दें कि पिछले तीन दिनों में माजरा पुलिस थाना क्षेत्र में आत्महत्या का तीसरा मामला है। इससे पहले माजरा में ही एक प्रवासी युवक वीरेश (24) पुत्र यादव राम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उत्तर प्रदेश निवासी युवक स्थानीय एक इकाई में कार्यरत था। वहीं, माजरा निवासी बलविंद्र (30) पुत्र जमना दास ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
उधर, माजरा पुलिस थाना प्रभारी एमएस चौहान ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस गहनता से मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें